Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डरायनो वायरस की चपेट में आकर गला हो रहा बंद

रायनो वायरस की चपेट में आकर गला हो रहा बंद

रुद्रपुर। आजकल बगैर ठंडा पेय या फिर ठंडी तासीर का भोजन किए ही लोगों में गला बंद होने की शिकायत मिल रही है। किसी अंजान वायरस के संक्रमण की आशंका से जिला अस्पताल की ओपीडी में भीड़ बढ़ने लगी है। ईएनटी रोग विशेषज्ञ नहीं होने के कारण प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके सिन्हा ने स्वयं ही ओपीडी की कमान संभाली है। सोमवार सुबह से ही प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सिन्हा ने कार्यालय में मरीजों की स्वास्थ्य जांच करनी शुरू कर दी है। दोपहर तक उन्होंने करीब 100 मरीजों की जांच की।
अधिकतर मरीजों का कहना था कि कुछ दिनों से उन्हें गला बंद होने, खराश व जुकाम की शिकायत है, जबकि उन्होंने इस अवधि में न तो कोई ठंडा पेय पिया था, न ही ठंडी तासीर का भोजन किया। सीएमएस के अनुसार मौमस के बदलाव के चलते रायनो वायरस का संक्रमण अधिक है। इस संक्रमण में होने वाले सामान्य लक्षणों में गले की खराश, छींक आना, खांसी, नाक बहना, सिरदर्द और शरीर में दर्द शामिल हैं। इससे बचने के लिए मास्क का इस्तेेमाल जरूरी है। उन्होंने बताया कि एच-3 एन-2 वायरस के संक्रमण के केस नहीं आए हैं।
जिले में खत्म हो चुकी है वैक्सीन
रुद्रपुर। जिले में 31 मार्च को कोरोना वैक्सीन का स्टॉक खत्म हो चुका है। वर्तमान में रुद्रपुर स्थित केंद्रीय व मंडलीय औषधीय भंडार में न तो कोविशील्ड वैक्सीन की डोज उपलब्ध है, न ही कोवैक्सीन की डोज। इस कारण जिले में कोरोना टीकाकरण भी बंद चल रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments