Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डसर्दी, जुकाम, बुखार के मरीज पहुंच रहे 200 से अधिक, जांच सिर्फ...

सर्दी, जुकाम, बुखार के मरीज पहुंच रहे 200 से अधिक, जांच सिर्फ 10 फीसदी

अल्मोड़ा। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज हो गई है। यहां हर रोज संक्रमित निकलने लगे हैं। इन सबके बीच जिले में कोरोना जांच का दायरा सीमित है। हालात यह हैं कि जिले के अस्पतालों में सर्दी, जुकाम और बुखार से पीड़ित 200 से अधिक लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। बावजूद इसके सिर्फ 10 फीसदी लोगों की ही कोरोना जांच हो रही है। ऐसे में खतरा बढ़ गया है। स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक अल्मोड़ा के जिला अस्पताल, बेस अस्पताल सहित अन्य सीएचसी व पीएचसी में बीते बुधवार सर्दी, जुकाम, बुखार से जूझते हुए 280 मरीज पहुंचे। बावजूद इसके विभाग सिर्फ 39 लोगों की ही कोरोना जांच कर सका। इनमें से तीन लोग संक्रमित निकले। इधर बृहस्पतिवार को इन अस्पतालों में 232 लोग इलाज के लिए पहुंचे लेकिन इनमें से 21 लोगों की कोरोना जांच हुई जिनमें दो लोग संक्रमित निकले। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 18 पहुंच चुकी है। कि यदि जांच का दायरा बढ़ा तो कई संक्रमित सामने आ सकते हैं लेकिन जांच का दायरा सीमित होने से संक्रमितों की पहचान करना विभाग के लिए मुश्किल है जिससे खतरा बढ़ गया है।
जिले में वैक्सीन की एक भी डोज नहीं
अल्मोड़ा। जिले में कोरोना तेजी से पांव पसार रहा है लेकिन वैक्सीन की एक भी डोज जिले में उपलब्ध नहीं है। लोग वैक्सीन लगाने टीकाकरण केंद्रों में तो पहुंच रहे हैं लेकिन उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। ऐसे में कोरोना से कैसे निपटा जाएगा यह कोई नहीं जानता।
डीएम ने दिए स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के निर्देश
अल्मोड़ा। डीएम वंदना सिंह ने बृहस्पतिवार को कोरोना को लेकर कलक्ट्रेट में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को जिले में कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए। कहा कि एंबुलेंस, वेंटिलेटर, बेड, ऑक्सीजन प्लांट सहित अन्य व्यवस्थाओं को मजबूत बनाएं ताकि लोगों को सुविधा मिल सके। उन्होंने पर्याप्त दवा की व्यवस्था करने के भी विभाग को निर्देश दिए। बैठक में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. दीपांकर डेनियल, डॉ. योगेश पुरोहित, सीएमएस जिला अस्पताल डॉ. पीके सिन्हा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments