Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डतराड़ के लिए पहली बार रामनगर से बस सेवा शुरू

तराड़ के लिए पहली बार रामनगर से बस सेवा शुरू

मौलेखाल (अल्मोड़ा)। आखिरकार सल्ट क्षेत्र के 12 से अधिक गांवों के ग्रामीणों का इंतजार खत्म हुआ। शशिखाल-तराड़ मार्ग पर पहली बार कुमाऊं आदर्श मोटर यातायात सहकारी समिति की बस सेवा शुरू हुई है जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर है। उन्होंने रामनगर से बस के तराड़ पहुंचने पर चालक और परिचालक का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। बृहस्पतिवार को पहली बार शशिखाल-तराड़ सड़क पर बस चली। इस सेवा के शुरू होने के बाद क्षेत्र के तराड़, मैठानी, घचकोट, स्याहीलैंण, थात, थलगाड़ सहित 12 से अधिक गांवों की पांच हजार से अधिक की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। उन्हें टैक्सियों में ऊंचा किराया चुकाकर आवाजाही नहीं करनी पड़ेगी और बस में आरामदायक सफर कर सकेंगे। तराड़ में ग्रामीणों में बस के चालक और परिचालक का स्वागत किया। कुमाऊं आदर्श मोटर के सचिव नारायण सिंह ने बताया कि पहले दिन रामनगर से बस तराड़ पहुंचेगी। दूसरे दिन सुबह वहां से रामनगर के लिए रवाना होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments