Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डमैदान में बढ़ेगी तपिश, पहाड़ में राहत के आसार, इन इलाकों में...

मैदान में बढ़ेगी तपिश, पहाड़ में राहत के आसार, इन इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना

अगले चार-पांच दिनों में मैदानी क्षेत्रों में तपिश और बढ़ने की संभावना है। जबकि, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, जनपदों में गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। यहां ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ ही बर्फबारी के आसार हैं। वहीं, मैदानी इलाकों में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ सकता है। मैदानी क्षेत्र में तपिश लगातार बढ़ती जा रही है। इससे लोग गर्मी से परेशान होने लगे हैं। इस तपिश से आने वाले कुछ दिनों में भी राहत की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार मैदानी जिलों में अगले चार से पांच दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है, जो सामान्य से चार से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है।उत्तरकाशी, चमोली तथा पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं, दून में आसमान साफ रहने के आसार हैं।
तापमान
जनपद – अधिकतम – न्यूनतम
देहरादून – 35.1 – 17.6
पंतनगर – 36.2 – 14.4
मुक्तेश्वर – 25.3 – 10.5
न्यू टिहरी – 25.3 – 13.1
तापमान
अधिकतम, 36 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम, 17 डिग्री सेल्सियस
सूर्योदय, 5:53 मिनट
सूर्यास्त, 6:44 मिनट

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments