Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डश्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, हरकी पैड़ी सहित गंगा घाटों की...

श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, हरकी पैड़ी सहित गंगा घाटों की देखें ये तस्वीरें

बैसाखी पर श्रद्धालु हरकी पैड़ी सहित गंगा के कई घाटों पर पहुंचकर पुण्य स्नान कर रहे हैं। देशभर से आए श्रद्धालुओं ने गंगा में डूबकी लागकर मां गंगा की आराधना की। बैसाखी के अवसर पर गेहू की फसल तैयार हो जाती है और इस दिन से फसल कटनी शुरू हो जाती है। बैसाखी पर गंगा स्नान का विशेष महत्व है। स्नान का महत्व होने से हरिद्वार में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आए है और स्नान कर दान ,भंडारा आदि कर रहे है। बैसाखी पर्व का स्नान और आंबेडकर जयंती पर अवकाश होने से स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना है। पुलिस-प्रशासन की ओर से स्नान की तैयारियां पूरी की हैं। मेला क्षेत्र को चार सुपर जोन, 15 जोन और 39 सेक्टर में बांटा गया है। स्नान पर्व सकुशल संपन्न कराने के लिए 1175 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों की तैनाती की गई है। छह पीएसी की कंपनी, दो प्लाटून रिजर्व फोर्स सहित अग्निशमन की टीमें मुस्तैद रहेंगी। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने गुरुवार को ऋषिकुल ऑडिटोरियम में स्नान पर्व को लेकर ड्यूटी अधिकारियों और फोर्स को ब्रीफ किया। डीएम और एसएसपी ने कहा कि वीकेंड होने से अधिक भीड़ उमड़ने की संभावना है। लिहाजा पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी ड्यूटी की अच्छी तरह से समझ लें। हरकी पैड़ी और मेला क्षेत्र में किसी तरह की ड्यूटी पर लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। यातायात का सुचारू बनाए रखने के लिए आपस में समन्वय बनाकर रखें। वाहनों का दबाव बढ़ने पर रूट डायवर्जन कराएं। किसी भी तरह की अफवाहों को न फैलने दें। चेतक और मोबाइल वाहन निरंतर क्षेत्र में भ्रमण पर रहें। माहौल खराब करने वालों पर नजर रखेंगे। कहा कि जनता के प्रति प्रत्येक पुलिसकर्मी अपना व्यवहार शालीन रखें। कोई भी अधिकारी, कर्मचारी ड्यूटी के दौरान अनावश्यक फोन का प्रयोग न करें। एसएसपी ने कहा कि मेला क्षेत्र में पुलिस कर्मी सादे कपड़ों में भीड़ के बीच तैनात रहेंगे और हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। चेतक और मोबाइल वाहन निरंतर क्षेत्र में भ्रमण पर रहें। माहौल खराब करने वालों पर नजर रखेंगे। एसएसपी ने कहा कि मेला क्षेत्र में पुलिस कर्मी सादे कपड़ों में भीड़ के बीच तैनात रहेंगे और हर गतिविधि पर नजर रखेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments