Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डमूल्यांकन से पहले परीक्षकों को दिया प्रशिक्षण

मूल्यांकन से पहले परीक्षकों को दिया प्रशिक्षण

रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड के कार्यालय में बेहतर मूल्यांकन के लिए परीक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान 29 मूल्यांकन केंद्र के 58 परीक्षकों को बुलाया गया था। बोर्ड सचिव डाॅ. नीता तिवारी की अध्यक्षता में परीक्षकों को मूल्यांकन कार्य का प्रशिक्षण दिया गया। अपर सचिव बीएमएस रावत ने उन्हें विस्तार से मूल्यांकन के संबंध में बताया। शोध अधिकारी मनोज पाठक ने परीक्षकों को पिछले साल की त्रुटिहीन उत्तरपुस्तिकाएं दिखाई और बताया कि इस तरह मूल्यांकन करना है। साथ चरणबद्ध मूल्यांकन पर जोर दिया। इसके अलावा अंक योजना के आधार पर मूल्यांकन की जानकारी दी। बोर्ड सचिव डॉ. नीता तिवारी ने बताया कि परीक्षक 15 अप्रैल को अपने-अपने केंद्रों में जाकर अन्य परीक्षकों और अंकेक्षक को मूल्यांकन की जानकारी देंगे। प्रदेश के 29 केंद्रों पर होना वाला मूल्यांकन 29 अप्रैल तक चलेगा। प्रशिक्षण में अपर सचिव एनसी पाठक, शैलेंद्र जोशी, नंदन सिंह बिष्ट, चंदन सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments