Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डरेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर, राजधानी से चलने वाली इन...

रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर, राजधानी से चलने वाली इन तीन ट्रेनों का संचालन फिर हुआ शुरू

राजधानी से चलने वाली तीन प्रमुख ट्रेनों उपासना, जनता और कुंभ एक्सप्रेस का संचालन दोबारा शुरू कर दिया गया है। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि लखनऊ के पास पटरियों पर कुछ मरम्मत कार्य चल रहा था। ऐसे में रेलवे ने इस ट्रैक पर कुछ ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया था। इनमें से देहरादून से चलने वाली ये तीन ट्रेनें शामिल थीं। अब काम पूरा हो गया है। ऐसे में बुधवार से इन तीनों ट्रेनों का संचालन दोबारा शुरू कर दिया गया है। बता दें कि इन ट्रेनों का संचालन बंद होने से लखनऊ, गोरखपुर रूट के यात्रियों को खासी परेशानी हो रही थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments