Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डजसपुर में मिले दो कोरोना संक्रमित

जसपुर में मिले दो कोरोना संक्रमित

जसपुर। क्षेत्र में दो लोग कोराना पॉजिटिव मिले है। दोनों को डाक्टरों ने उनके घरों पर क्वारंटाइन कर उनका उपचार शुरू कर दिया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. हितेश शर्मा ने बताया कि सिविल कोर्ट में एक कर्मी की जांच में कोराना के लक्षण मिले है। कोर्ट के सभी कर्मियों की जांच कराई गई। अन्य सभी कर्मचारी निगेटिव पाए गए।
वहीं, फजलपुर गांव निवासी एक ग्रामीण ने बाजपुर में जांच कराई तो उसमे भी कोरोना के लक्षण मिले। ग्रामीण का भी उपचार शुरू कर उसे उसके घर पर क्वारंटाइन कर दिया गया है। दोनों लोगों के रेंडम सैंपल लिए गए थे। उन्होंने कहा कि पूरे गांव में सैंपलिंग कराई जा रही है। चिकित्सा अधीक्षक ने क्षेत्रवासियों से मुंह पर मास्क लगाने दो गज की दूरी बनाए रखने सर्दी जुकाम खांसी बुखार होने पर सरकारी अस्पताल में जांच कराए जाने की अपील की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments