Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डफॉरेस्ट गार्ड भर्ती की आंसर की जारी, नौ अप्रैल को हुई थी...

फॉरेस्ट गार्ड भर्ती की आंसर की जारी, नौ अप्रैल को हुई थी परीक्षा, 24 तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने ये परीक्षा दी थी, वह उत्तर कुंजी का मिलान करने के बाद 24 अप्रैल तक इस पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। प्रति प्रश्न 50 रुपये शुल्क देना होगा। आयोग ने नौ अप्रैल को प्रदेश में फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा 625 केंद्रों पर हुई थी, जिसमें एक लाख 42 हजार 973 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। आयोग ने सोमवार को इस परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत के मुताबिक, परीक्षा के प्रश्नपत्रों के सेट-ए, बी, सी व डी की उत्तर कुंजी अभ्यर्थी वेबसाइट पर देख सकते हैं। अपनी उत्तर कुंजी से इसका मिलान कर सकते हैं। अगर किसी प्रश्न पर आपत्ति होगी तो इसके लिए उन्हें 50 रुपये प्रति प्रश्न के हिसाब से शुल्क देना होगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि एक बार शुल्क जमा करके आपत्ति दर्ज करने के बाद उसमें बदलाव संभव नहीं होगा। कोई भी अभ्यर्थी अपनी आपत्ति प्रमाण के साथ दर्ज करा सकता है। ऑनलाइन वेबसाइट के अलावा डाक, ई-मेल या अन्य किसी माध्यम से आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments