Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डजीएसटी विभाग ने जसपुर में जब्त किए दस्तावेज

जीएसटी विभाग ने जसपुर में जब्त किए दस्तावेज

जसपुर। जीएसटी अधिकारियों ने सोमवार को नगर में छापा मारा। डिप्टी कमिश्नर निशिकांत सिंह के नेतृत्व में टीम ने चेक बुक, फर्म के बिल, ट्रांसपोर्ट की बिल्टी आदि सामान जांच के लिए जब्त किया। जीएसटी दल ने सोमवार दोपहर बाद केडीके कांम्प्लेक्स में वसीम अहमद के कार्यालय पर छापा मारा। इस दल का नेतृत्व कर रहे डिप्टी कमिश्नर निशिकांत ने बताया कि वसीम के कार्यालय से लेनदेन संबंधी 26 चेकबुक, 10 फर्म की बिल बुक, ट्रांसपोर्ट की बिल्टी जब्त की गई हैं जिनसे वसीम का कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने बताया कि नगर क्षेत्र में इसके अतिरिक्त अन्य सात स्थानों पर सात दलों ने छापे मारे हैं।
इन दलों में 25 अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। फोरेंसिक टीम भी उनके साथ आई है। इससे पहले भी जीएसटी अधिकारियों की 27 टीमों ने चार मार्च को व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर अठारह करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी पकड़ी थी। पिछले छह महीने से नगर में कई नई फर्म बनी थी। इनसे करोड़ों रुपये का व्यापार किया जा रहा था। अधिकारियों ने पाया था कि जीएसटी चोरी का कार्य संगठित गिरोह कर रहा है। इसे रोकने के लिए जीएसटी अधिकारियों ने तीसरी बार नगर में छापा मारा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments