Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डलोकार्पण के छह माह में ही धंस गई पुलिया, आवाजाही रोकी

लोकार्पण के छह माह में ही धंस गई पुलिया, आवाजाही रोकी

रुद्रपुर। काशीपुर बाईपास सड़क पर नगर निगम की ओर से छह माह पहले बनाई गई पुलिया धंस गई। इस कारण वहां बेरिकेडिंग लगाकर आवाजाही रोकनी पड़ी। निर्माण कार्यों में लापरवाही बरतने पर नगर आयुक्त ने माइक्रो इंजीनियरिंग फर्म को नोटिस देकर दोबारा पुलिया बनाने के लिए कहा है। सहायक नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी को जांच सौंपी गई है। यह मामला चर्चा में रहा। लोगों ने पुलिया की फोटो सोशल मीडिया पर डालकर नगर निगम की कार्यप्रणाली पर तंज कसे। काशीपुर बाईपास स्थित गुरुनानक बालिका इंटर कॉलेज के पास जलभराव हो रहा था। वहां से जल निकासी के लिए नगर निगम ने छह माह पहले डेढ़ लाख रुपये खर्च कर पुलिया बनवाई थी। यह पुलिया टूटने पर सोमवार को सड़क पर बेरिकेडिंग लगा दिए गए। वार्ड-32 भूरारानी के पार्षद मोहन खेड़ा ने पुलिया निर्माण की गुणवक्ता पर सवाल उठाए। आरोप लगाया कि मेयर रामपाल ने दीपावली के समय सारे कार्यों को रुकवाकर वाहवाही बटोरने के लिए यह पुलिया बनवाई थी।
पुलिया टूटने की सूचना मिलने पर मेयर रामपाल सिंह और नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने मौका मुआयना किया। स्थानीय निवासियों के हवाले से उन्होंने बताया कि रेत से भरे ओवरलोड ट्रकों से पुलिया टूटी है। उन्होंने जांच समिति को पुलिया के निर्माण में प्रयुक्त सामग्री और अन्य कारणों की विस्तृत जांच आख्या देने के लिए कहा। मेयर ने भ्रष्टाचार के आरोप को निराधार बताया। कहा कि संबंधित फर्म दोबारा पुलिया बनवाएगी। अगर दोबारा पुलिया टूटी तो ठेकेदार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। निर्माण कार्य में यह बहुत गंभीर लापरवाही है। माना जा रहा है कि बड़े वाहन निकलने से भी पुलिया धंस गई है। यह पुलिया टूटने की जांच बैठा दी गई है। माइक्रो इंजीनियरिंग फर्म अपने बजट से दोबारा पुलिया का निर्माण कराएगी। – विशाल मिश्रा, नगर आयुक्त।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments