Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डपुरानी पेंशनी बहाली को लेकर इंजीनियर भी हुए मुखर

पुरानी पेंशनी बहाली को लेकर इंजीनियर भी हुए मुखर

रुद्रपुर। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ भी पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर मुखर हो गया है। महासंघ ने पुरानी पेंशन बहाली के साथ ही अभियंत्रण विभागों में 10, 16, 26 वर्ष में एसीपी का लाभ दिए जाने, डाउन ग्रेड पे सहित विभिन्न समस्याओं के निराकरण नहीं होने पर हड़ताल की चेतावनी दी है। सोमवार को लोनिवि कार्यालय में उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के प्रांतीय कार्यकारिणी, मंडल कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें वक्ताओं ने कनिष्ठ और अपर सहायक अभियंताओं की 10 वर्ष की सेवा पूर्ण होने के बाद भी प्रथम एसीपी का लाभ वर्तमान तक न दिए जाने से संबंधित मुद्दों को उठाया। कहा कि लंबे समय से मांग पूरी नहीं होने के कारण प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर संचालित चरणबद्ध आंदोलन को और तेज किया जाएगा। ऐसे में विभागों के अभियंता हड़ताल जैसे कार्यक्रम में शामिल होने पर विवश होंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। वहां महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष एसएस चौहान, प्रांतीय महामंत्री मुकेश रतूड़ी, प्रांतीय उपाध्यक्ष उपेंद्र कुमार गोयल, संस्थापक महासचिव पीसी जोशी, जिला अध्यक्ष यशपाल सिंह, जिला सचिव मनमोहन सिंह ऐरी, एसएस चौहान, मुकेश रतूड़ी, उपेंद्र कुमार आदि थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments