Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डसड़क के लिए एक पैर पर खड़े होकर प्रदर्शन

सड़क के लिए एक पैर पर खड़े होकर प्रदर्शन

भवाली (नैनीताल)। घोड़ाखाल गोल्ज्यू मंदिर की सड़क के खस्ताहाल होने पर आक्रोशित ग्रामीणों और व्यापारियों ने सोमवार सुबह एक पैर पर खड़े होकर सांकेतिक प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने होश में आओ, होश में आओ, सड़क आज दो, अभी दो के नारे लगाए। करीब पांच मिनट तक सड़क जाम कर सड़क बनाने की मांग की। ग्राम प्रधान गणेश जोशी ने बताया कि सीएम दो बार गोल्ज्यू मंदिर आ गए और सड़क बनाने का आश्वासन दिया लेकिन वे भी भूल गए। कहा कि गोल्ज्यू मंदिर में हर दिन हजारों भक्त आते हैं लेकिन आज तक सड़क नहीं बन पाई। स्कूली बच्चे विद्यालय आते जाते हैं और हादसों का डर बना रहता है। चेतावनी दी कि एक महीने में सड़क नहीं बनाई तो उग्र आंदोलन करेंगे। इस दौरान पूर्व प्रधान प्रदीप साह, प्रधान वर्षा साह, उप प्रधान बहादुर आर्या, दिनेश आर्या, संजू जोशी, कमल जोशी, जीवन जोशी, महेश उप्रेती, हेम उप्रेती, भुवन पढालनी, हरीश आर्या, दीप आर्या, रेनु आर्या, रिंकू आर्या, हरीश पाण्डे, ममता जोशी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments