Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डकोहिना मोटर मार्ग में यात्रा करना जोखिमपूर्ण

कोहिना मोटर मार्ग में यात्रा करना जोखिमपूर्ण

गरुड़ (बागेश्वर)। देवनाई घाटी के कोहिना मोटर मार्ग का निर्माण कार्य छह साल से ठप पड़ा है। मोटर मार्ग के किनारे दिवार निर्माण के लिए खोदी गई भूमि में खोदे गए गड्ढे दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। कोहिना मोटर मार्ग का निर्माण कार्य 2017 में शुरू हुआ था। मोटर मार्ग में लोनिवि ने सोलिंग कार्य तो कर दिया है लेकिन डामर, नालियों और सुरक्षा दीवारों का निर्माण आज तक नहीं हुआ है। मोटर मार्ग का निर्माण कार्य सात साल से बंद होने से इसकी हालत खस्ता बनी है। मोटर मार्ग में हल्के वाहन पांच किमी प्रति घंटे की चाल से कम में चल रहे है।
हरबगड़ के किसन नाथ, संतोष कांडपाल, रमेश नाथ, मंगल नाथ गोस्वामी का कहना है कि कोहिना मोटर मार्ग के किमी सात में मात्र सोलिंग कार्य हुआ है। एक किमी मोटर मार्ग में सुरक्षा दिवार, नालियों का निर्माण नहीं होने से हल्की बारिश में सड़क का पानी लोगों के घरों में घुसता है। हरबड़, कोहिना, सिंपुर, भिटारकोट, चमोली, कफलढूंगा के ग्रामीणों ने लोनिवि से मोटर मार्ग में शीघ्र डामरीकरण और सुरक्षा दीवारों का निर्माण करने की मांग की है। लोनिवि के अवर अभियंता मनोज कुमार का कहना है कि सड़क निर्माण कार्य सात साल से बंद है। उन्होंने बताया कि मामला न्यायालय में होने की वजह से निर्माण नहीं हो पा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments