Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डयमुनोत्री धाम पहुंचे मध्य प्रदेश के यात्री की अचानक बिगड़ी तबीयत, हृदय...

यमुनोत्री धाम पहुंचे मध्य प्रदेश के यात्री की अचानक बिगड़ी तबीयत, हृदय गति रुकने से मौत

यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए मध्य प्रदेश के एक तीर्थयात्री की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। तबीयत खराब होने पर यात्री को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था जहां उनकी मौत हुई। पुलिस ने शव मृतक के साथी यात्रियों को सौंप दिया है। दिनेश पाटीदार (49) पुत्र स्व. गोकुल पाटीदार निवासी ग्राम पनघानिया, तहसील खरगोन मध्य प्रदेश बीते शनिवार को यमुनोत्री धाम के दर्शन करने गए थे। दर्शन करने के बाद दिनेश पाटीदार रात को अपने साथियों के साथ वापस जानकीचट्टी आए और यहां होटल में कमरा लिया। शनिवार देर रात उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई। उनके साथियों ने एक प्राइवेट डॉक्टर को बुलाया और दिनेश का उपचार किया गया। मगर तबीयत अधिक खराब होने पर दिनेश को 108 वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट पहुंचाया गया। यहां डॉक्टर ने यात्री को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार दिनेश की मौत हृदय गति रुकने से हुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments