Tuesday, November 24, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डप्रधानमंत्री मोदी के वर्चुअल जन चौपाल कार्यक्रम तय, आज हरिद्वार में संबोधन

प्रधानमंत्री मोदी के वर्चुअल जन चौपाल कार्यक्रम तय, आज हरिद्वार में संबोधन

उत्तराखंड में चुनावी हवा बनाने के लिए सियासी पिच पर किस्मत आजमा रहे भाजपा प्रत्याशियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दरकार है। चुनाव मैदान में उतरे सभी पार्टी प्रत्याशी चाहते हैं कि उनके क्षेत्र में मोदी की जनसभा हो।
हालांकि भाजपा ने प्रदेश के पांचों लोकसभा क्षेत्रों में मोदी के वर्चुअल जन चौपाल कार्यक्रम दोबारा से तय कर दिए हैं। सात फरवरी को वो हरिद्वार लोकसभा सीट में वर्चुअल संबोधन करेंगे। भाजपा गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में मोदी की भौतिक चुनावी रैली कराने की भी तैयारी कर रही है।

चुनाव के लिए अब आठ दिन का समय शेष बचा
प्रदेश में 14 फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए अब आठ दिन का समय शेष बचा है। प्रचार के अंतिम समय में चुनावी हवा बनाने के लिए भाजपा के प्रत्याशियों की तरफ से पीएम मोदी को चुनाव प्रचार में लाने की मांग की जा रही है।
पार्टी ने पीएम मोदी के हरिद्वार, नैनीताल, टिहरी, अल्मोड़ा व पौड़ी लोकसभा सीटों में वर्चुअल कार्यक्रम तय किए हैं। मोदी सात फरवरी को हरिद्वार, आठ को नैनीताल, नौ को टिहरी, 10 को अल्मोड़ा, 11 फरवरी को पौड़ी लोकसभा सीट में वर्चुअल संबोधन करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments