Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्ड20 सोलर लाइट बनीं शो पीस

20 सोलर लाइट बनीं शो पीस

अल्मोड़ा। जिले के लोगों को अंधेरी गलियों से निजात दिलाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कक सोलर लाइट लगाई हैं। नगर से लेकर गांवों तक लोगों को इनका साथ नहीं मिल रहा है। नगर में ही 20 से अधिक सोलर लाइट बीते एक साल से शो पीस बने हैं और लोग अंधेरी गलियों से आवागमन करने को मजबूर हैं। नगर में माल रोड के समीप थपलिया मोहल्ले में उल्का देवी मंदिर के पास, दुगालखोला, माल गांव, सरकार की आली सहित अन्य हिस्सों में 20 से अधिक सोलर लाइट स्थापित की थीं। ये लाइट एक साल से खराब हैं। लगाने के छह माह के भीतर ही यह जवाब दे गईं। इन क्षेत्रों की पांच हजार से अधिक आबादी परेशानी झेल रही है। लोग किसी तरह मोबाइल और टॉर्च की रोशनी के सहारे आवाजाही कर रहे हैं।
पांच साल में खराब लाइट बदलने का है नियम
अल्मोड़ा। नियम के मुताबिक उरेडा इन लाइट को स्थापित करने के लिए किसी कंपनी की मदद लेता है। एक सोलर लाइट लगाने में 22 हजार रुपये से अधिक खर्च आता है। करार के मुताबिक पांच साल के भीतर खराब लाइट बदलने का नियम है। लगने के छह माह के भीतर ये लाइट खराब हो गईं और एक साल बाद भी इन्हें नहीं बदला गया।
कोट
कंपनी के माध्यम से सोलर लाइट लगाई गईं हैं। इनकी पांच साल की वारंटी है। खराब लाइट को बदलने के निर्देश कंपनी को दिए जाएंगे। – मनोज कुमार बजेठा, परियोजना अधिकारी, उरेडा, अल्मोड़ा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments