Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डचोरों ने खटीमा में दो मकानों के तोड़े ताले

चोरों ने खटीमा में दो मकानों के तोड़े ताले

खटीमा। चोरों ने भूड़ महोलिया में दो बंद मकानों का ताला तोड़कर सोने के जेवर और 49 हजार की नकदी उड़ा ली। भूड़ महोलिया राम काॅलोनी निवासी हरीश सिंह ने तहरीर में कहा कि 15 अप्रैल वह अपने पिता के श्राद्ध के लिए परिवार के साथ लोहाघाट गए थे। 21 अप्रैल को उनके पड़ोसी संजय सिंह ने सूचना दी कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। 22 अप्रैल को जब वह घर पहुंचे तो देखा कि गेट का ताला टूटे होने के साथ बक्से में रखा सामान बिखरा पड़ा है। बक्से में रखी सोने की एक तोला नथ, आधे तोले का मांगटीका, आधा तोला मंगलसूत्र, आधा तोला टॉप्स, तीन नाक की फुली, चांदी के बिच्छु, अंगूठी, पायल व बच्चों की गुल्लक और घर में रखी 39 हजार की नगदी चोरी हो गई है। उसी रात चोरों ने पड़ोस में रहने वाली रीता चौहान के मकान का भी ताला तोड़कर ट्राली बैग में रखी दस हजार की नकदी उड़ा ली। एसएसआई अशोक कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
लैपटॉप चुरा रहे युवक को दबोचा
रुद्रपुर। नारायण कॉलोनी, ट्रांजिट कैंप निवासी गौरव गंगवार ने तहरीर में बताया कि रविवार रात वह अपने परिवार के साथ घर में सो रहा था। देर रात एक युवक उनके घर में घुस कर लैपटॉप चुराने का प्रयास करने लगा। उसने युवक को रंगेहाथ पकड़ लिया और थाने ला कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम ट्रांजिट कैंप निवासी रवि बताया। ट्रांजिट कैंप एसएचओ सुंदरम शर्मा का कहना है कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
फैक्टरी कर्मी से मोबाइल और नकदी छीनी
रुद्रपुर। फुलसुंगा, ट्रांजिट कैंप निवासी विजय लोधी ने तहरीर में बताया कि वह सिडकुल की एक फैक्टरी में नौकरी करता है। शनिवार रात ड्यूटी से लौटते हुए अटरिया ढाल के पास दो युवकों ने मोबाइल फोन और 11,500 रुपये की नकदी छीन ली।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments