Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डकार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

बाजपुर/ केलाखेड़ा। गांव सरकड़ी स्थित गुरुद्वारा साहिब के पास कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक का हेलमेट टूट गया। सोमवार देर शाम यूपी के गांव हरनगला (रामपुर) निवासी अजय कुमार (24) अपनी बहन की शादी के कार्ड बांटकर घर लौट रहा था। कि गांव सरकड़ी में विपरीत दिशा से आ रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे मे बाइक सवार अजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर थाना प्रभारी ललित मोहन रावल पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घटना की सूचना घायल के परिजनों को दी। पुलिस के फोन करने के बाद केलाखेड़ा और बाजपुर में 108 एंबुलेंस नहीं पहुंची। आधे घंटे बाद रुद्रपुर से एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने युवक को गंभीर हालत में सीएचसी बाजपुर भेजा। जहां डॉक्टरों ने अजय कुमार को मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोगों ने बताया कि मृतक अजय कुमार अपनी बहन की शादी के कार्ड बांट रहा था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments