Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डपरिचालक न होने से तीन सीएनजी बस हुईं खड़ीं

परिचालक न होने से तीन सीएनजी बस हुईं खड़ीं

हल्द्वानी। परिचालकों की कमी से सीएनजी बसों का संचालन बाधित हो गया है। सभी बसें नियमित नहीं चल पा रहीं हैं। हल्द्वानी डिपो को नए परिचालकों का इंतजार है। हल्द्वानी डिपो को 12 सीएनजी बसें मिलीं थीं। इन बसों को हल्द्वानी से दिल्ली रूट पर चलाया जा रहा है। नियम के तहत कंपनी की ओर से चालक दिए गए हैं लेकिन परिचालकों की व्यवस्था परिवहन निगम को करनी पड़ रही है। इधर परिवहन निगम में पहले से ही परिचालकों की कमी चल रही है। इस समय हल्द्वानी डिपो में पीआरडी से 24 परिचालकों की भर्ती करने की प्रक्रिया चल रही है।
हालांकि निगम को नए परिचालक मिल नहीं रहे हैं। इस वजह से 12 में से तीन सीएनजी बसें हल्द्वानी डिपो में खड़ी हैं। बाकी की बसों में परिचालकों की व्यवस्था की गई है लेकिन उनसे भी ज्यादा ड्यूटी करानी पड़ रही है। निगम की बसों में परिचालकों की व्यवस्था करनी पड़ रही है। रोडवेज से जानकारी मिली कि इस तरह की व्यवस्था ज्यादा दिनों तक चलाना मुश्किल है। एआरएम सुरेंद्र सिंह बिष्ट का कहना है कि परिचालकों की भर्ती करने की प्रक्रिया चल रही है। फिलहाल कुछ सीएनजी बस परिचालक नहीं होने की वजह से नहीं चल पा रहीं हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments