Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डचीड़ के पेड़ ने रोके वाहनों के पहिये

चीड़ के पेड़ ने रोके वाहनों के पहिये

अल्मोड़ा। नगर के पास बुधवार को धार की तूनी में सिटोली सड़क पर चीड़ का एक विशालकाय पेड़ गिर गया। घटना के समय सड़क पर वाहन और लोगों की आवाजाही न होने से बढ़ी घटना होने से बच गई। इसके बाद सड़क पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर फायर कर्मियों ने पेड़ को काटकर एक घंटे बाद सड़क से हटाया और आवाजाही शुरू कराई। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। टीम में अग्निशमन प्रभारी उमेश चंद्र परगाई, फायर मैन राजकुंवर राणा, भुवन कुमार, धीरेंद्र सिंह, मुकेश सिंह शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments