Monday, March 16, 2026
Homeउत्तराखण्डकृषि महोत्सव में जैविक खेती की दी जानकारी

कृषि महोत्सव में जैविक खेती की दी जानकारी

चौखुटिया (अल्मोड़ा)। न्याय पंचायत भगोती के जेठुआ में आयोजित कृषि महोत्सव में कृषि, पशुपालन व उद्यान विभाग सहित विभिन्न स्थानीय स्वायत्तता समितियों ने अपने अपने स्टाल लगाकर कृषकों को कृषि उपकरण, बीज व पशुपालन की जानकारी दी। महोत्सव का शुभारंभ करते हुए ब्लाॅक प्रमुख किरन बिष्ट ने स्थानीय काश्तकारों से कृषि व पशुपालन को बढ़ावा देने में महोत्सव को उपयोगी बताया। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आरएन मौर्या ने पशुओं में होने वाले विभिन्न रोगों व उनके उपचार के साथ ही समय पर टीकाकरण के लिए काश्तकारों को प्रेरित किया। वहां आजीविका के एलसी चंद्र प्रकाश शर्मा, न्याय पंचायत प्रभारी संगीता तिवारी, पशुधन प्रसार अधिकारी शिवम वर्मा, उद्यान पर्यवेक्षक रमेश सती आदि थे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments