Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डत्रिवेणीघाट पर सज रही रेहड़ी पटरी की दुकानें

त्रिवेणीघाट पर सज रही रेहड़ी पटरी की दुकानें

ऋषिकेश। शहर की हृदय स्थली त्रिवेणीघाट पर धड़ल्ले से रेहड़ी और पटरी की दुकानें सज रही है। वहीं घाट प्लेटफार्म पर फक्कड़ बाबा व भिखारियों ने कब्जा जमाया हुआ है। जिससे घाट पर पहुंचने वाले यात्रियों को गंगा तट और आरती स्थल तक पहुंचने में परेशानी हो रही है।चारधाम यात्रा का सीजन शुरू होने के साथ ही त्रिवेणीघाट पर रेहड़ी और पटरी की दुकानों की संख्या भी दिन-प्रतिदिन बढ़ने लगी है। घाट परिसर में सजावटी सामान, पूजन सामग्री और खाद्य सामग्री की दुकानें सजाई जा रही हैं। इन रेहड़ी पटरी वालों का दुकान सजाने का लेकर आपसी विवाद भी देखने को मिलता है। इसके अलावा घाट प्लेटफार्म पर फक्कड़ बाबा और भिखारियों ने भी कब्जा जमाया हुआ है।
यह बाबा बीच घाट प्लेटफार्म पर ही बिछोना बिछाकर आराम फरमाते नजर आते हैं। ये लोग घाट पर पहुंचने वाले यात्रियों को भिक्षा देने के लिए जबरदस्ती मजबूर भी करते हैं। संध्या कालीन गंगा आरती के समय इनकी संख्या में बेतहाशा वृद्धि देखने को मिलती है। घाट पर पसरे रेहड़ी पटरी और बाबाओं के अतिक्रमण के कारण त्रिवेणीघाट पर आने वाले यात्रियों को गंगा तट और आरती स्थल तक पहुंचने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।अतिक्रमण को लेकर नगर निगम प्रशासन समय-समय पर कार्यवाही करता है। चारधाम यात्रा को देखते हुए निगम प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान भी चलाया हुआ है। जल्द ही त्रिवेणीघाट परिसर में पसरे अतिक्रमण पर कार्यवाही की जाएगी। – रमेश रावत, सहायक नगर आयुक्त

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments