Thursday, October 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डअल्मोड़ा मेडिकल कालेज में 65 अभ्यर्थी ले चुके प्रवेश

अल्मोड़ा मेडिकल कालेज में 65 अभ्यर्थी ले चुके प्रवेश

यहां मेडिकल कालेज के पहले बैच के लिए रविवार को तीसरे दिन भी प्रवेश प्रक्रिया जारी रही। रविवार को 15 अभ्यर्थियों ने एमबीबीएस में प्रवेश लिया। अब तक मेडिकल कालेज में 65 अभ्यर्थी प्रवेश ले चुके हैं। अब सोमवार को अंतिम दिन भी कालेज में प्रवेश होंगे। जिसके बाद 15 फरवरी से कालेज में कक्षाओं का संचालन शुरू होगा।

अल्मोड़ा में मेडिकल कालेज के संचालन के लिए लंबा इंतजार खत्म हो चुका है। पिछले माह नेशनल मेडिकल काउंसिल की टीम ने कालेज में कक्षाओं के संचालन के लिए निरीक्षण किया। जिसके आधार पर यहां 100 एमबीबीएस सीटों को मान्यता मिल गई। काउंसलिग के आधार पर कालेज में बीते शुक्रवार से प्रवेश शुरू हुई। पहले दिन नौ और दूसरे दिन 41 अभ्यर्थियों ने कालेज में प्रवेश लिया। इधर रविवार को अवकाश के बीच भी प्रवेश प्रक्रिया जारी रही। इस दौरान 15 अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया। अब तक कालेज में 65 अभ्यर्थी प्रवेश ले चुके हैं। कालेज में प्रथम अनुमति पत्र के आधार पर 85 राज्य कोटा और 15 आल इंडिया स्तर पर सीटों को मान्यता मिली है। पहले चरण में राज्य कोटे के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। अब सोमवार को भी प्रवेश प्रक्रिया चलेगी। प्राचार्य डा. सीपी भैसोड़ा ने बताया कि 15 फरवरी से कालेज में कक्षाओं का संचालन शुरू होना है। जिसके लिए हर स्तर से तैयारियां की जाएंगी। इस दौरान डा. अजय आर्या, डा. अनिल पांडे, डा. रंगीन सिंह, डा. प्रवीण भारद्वाज, डा. एके बिष्ट, डा. हेमंत, डा. मशरूफ, डा. राजीव, डा. सिधु चौधरी आदि ने प्रक्रिया संपन्न करवाई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments