Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डकिराना व्यापारी की संदिग्ध हालात में मौत

किराना व्यापारी की संदिग्ध हालात में मौत

हल्द्वानी। किराना व्यापारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। व्यापारी पर आर्थिक दबाव होने की बात सामने आ रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मुखानी के पीलीकोठी निवासी विनोद तिवारी (43) मूलरूप से बागेश्वर ग्राम जोशी गांव पट्टी के रहने वाले थे। घर के पास ही किराना की दुकान का संचालन करते थे। बुधवार शाम दुकान बंदकर आने के बाद उन्होंने आस-पड़ोस के लोगों से अच्छी तरह बातचीत की और उसके बाद घर चले गए। परिजनों के मुताबिक घर जाने के करीब दो घंटे बाद उन्होंने बहन को फोन किया था। कुछ देर बाद मुखानी निवासी उनकी बहन भगवती जब घर पहुंची तो दरवाजा खोलते ही विनोद जमीन पर गिर पड़े। आनन-फानन उन्हें एसटीएच ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। विनोद दो भाइयों में छोटे थे और उनकी पांच बहनें हैं। सभी की शादी हो चुकी है लेकिन एक बहन उन्हीं के साथ रहती हैं।
परेशानियों ने विनोद को घेर रखा था
जानकारी के मुताबिक, विनोद के बड़े भाई कैलाश चंद्र का दिल्ली एम्स से इलाज चल रहा है। बुधवार को कैलाश डॉक्टर को दिखाने दिल्ली गए थे जहां से उन्होंने विनोद को फोन किया था। बातचीत में उन्होंने विनोद को बताया कि डॉक्टर उन्हें स्टंट पड़वाने की सलाह दे रहे हैं। बुधवार को ही विनोद ने साथ रह रही बहन खष्टी की तबियत खराब होने पर सुशीला तिवारी अस्पताल में उसका सीटी स्कैन व अन्य जांचें भी करवाई थीं। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती छानबीन में जहरीला पदार्थ खाने की बात सामने आई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments