Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डभद्रतुंगा लघु अर्धकुंभ की तैयारियों ने जोर पकड़ा

भद्रतुंगा लघु अर्धकुंभ की तैयारियों ने जोर पकड़ा

कपकोट (बागेश्वर)। भद्रतुंगा में तीन मई से होने जा रहे श्रीराम महायज्ञ, कूर्मांचल लघु अर्धकुंभ की तैयारियां अब और जोर पकड़ने लगी हैं। मेलास्थल को जाने के लिए सड़क और मैदान का निर्माण हो चुका है। हवनकुंडों का निर्माण तेजी से चल रहा है। स्वामी संत रामानंद आश्रम को सजाया जा रहा है। अर्धकुंभ के लिए संत, महात्माओं के आने का सिलसिला जारी है। महामंडलेश्वर अभिराम दास ने यज्ञ और मेलास्थल का निरीक्षण कर तैयारी में लगे लोगों और संत महात्माओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। श्रीमहंत देवानंद दास ने बताया कि आयोजन के दौरान 10 मई को श्रीराम और सीता जी की अष्टधातु की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। अनुष्ठान स्थल पर हवनकुंडों का निर्माण रामशंकर महाराज खुद विधिपूर्वक कर रहे हैं। तैयारियों में प्रधान नरेंद्र टाकुली, जगत टाकुली, दयाल कुमल्टा, हरीश शाही, रमेश गढि़या, गणेश चंद्र उपाध्याय, गिरीश जोशी आदि जुटे हुए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments