Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डमहिला की जान बचाने के लिए अधिकारियों ने किया रक्तदान

महिला की जान बचाने के लिए अधिकारियों ने किया रक्तदान

बागेश्वर। जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव होने पर जच्चा की तबीयत बिगड़ने पर बागेश्वर की बीडीओ और एबीडीओ ने रक्तदान कर महिला की जान बचाने का काम किया। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को नई बस्ती चौरासी निवासी तारा देवी की प्रसव के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण तबीयत बिगड़ने लगी। जिस पर चिकित्सक ने मरीज को खून चढ़ाने की सलाह दी। रक्तकोष में ओ पॉजिटिव रक्त नहीं होने से मरीज और उसके परिजन परेशान हो गए थे। जानकारी मिलने पर रेडक्रॉस सोसायटी के प्रदेश प्रतिनिधि दीपक पाठक ने लोगों से रक्तदान को लेकर संपर्क किया। खंड विकास अधिकारी आलोक भंडारी और सहायक खंड विकास अधिकारी बसंत बल्लभ जोशी ने वहां पहुंचकर रक्तदान कर महिला को नया जीवन दिया। महिला के परिजनों ने सभी का आभार जताया है। संवाद

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments