Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डअकाउंटेंट के घर से मिला 1.70 करोड़ रुपये कैश, सट्टा लगाने की...

अकाउंटेंट के घर से मिला 1.70 करोड़ रुपये कैश, सट्टा लगाने की सूचना मिलने पर पुलिस ने की कार्रवाई

शहर के एक अकाउंटेंट के घर से 1.70 करोड़ रुपये का कैश बरामद हुआ है। अकाउंटेंट इस कैश के बारे में कोई माकूल जवाब पुलिस को नहीं दे सका। पुलिस ने कैश को सीज कर इनकम टैक्स विभाग को सूचना दे दी है। शनिवार को आयकर विभाग जांच शुरू करेगा। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद तमाम तरह की बातें कही जा रही हैं। हालांकि, इनकम टैक्स की जांच के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। एसओ नेहरू कॉलोनी लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि चौकी प्रभारी बाईपास को फ्रेंड्स एन्क्लेव में एक घर में कैश रखे होने की सूचना मिली थी। बताया जा रहा था कि यह व्यक्ति आईपीएल का सट्टा लगवाता है। शुरुआती जांच में सट्टे की बात सामने नहीं आई। अधिक मात्रा में कैश होने की संभावना को देखते हुए उन्होंने आयकर विभाग को इसकी सूचना दी, लेकिन विभाग के ज्यादातर अधिकारियों के बाहर होने के कारण पुलिस को ही कार्रवाई करनी पड़ी। पुलिस ने घर की तलाशी ली तो कई जगह से कैश बरामद हुआ। कैश अधिक होने के चलते इसे गिनने के लिए मशीन भी लाई गई। बरामद कैश लगभग 1.70 करोड़ रुपये है। जिसके घर से कैश मिला है वह अकाउंटेंट है। उसके पिता भी अकाउंटेंट हैं। परिवार मूल रूप से मुजफ्फरनगर का रहने वाला है और यहां पर किराये के मकान में रहता है। इनसे पूछताछ की गई तो अलग-अलग जवाब मिले। बताया कि वह जिस कंपनी में काम करते हैं उसका कैश है। अन्य ने बताया कि उन्होंने मुजफ्फरनगर का अपना मकान बेचा है। पुलिस ने यह कैश बैग में रखकर सीज कर दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments