Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डबिस्कुट खाती मासूम के हाथ में आया कांच का टुकड़ा, कंपनी की...

बिस्कुट खाती मासूम के हाथ में आया कांच का टुकड़ा, कंपनी की शिकायत पर अधिकारी ऐसे झाड़ गए पल्ला

घर पर बच्ची नामी कंपनी का बिस्कुट खा रही थी। इसी दौरान बिस्कुट में कांच का टुकड़ा आ गया। यह देख परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने बच्ची के हाथ से बिस्कुट छीन लिया, इससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया। परिजनों ने इस संबंध में बिस्कुट कंपनी से शिकायत की तो कंपनी के अधिकारियों ने बदले में दो बड़े पैकेट बिस्कुट के देने की बात कहकर मामले से पल्ला झाड़ लिया।
मामला राजधानी देहरादून का है। पुलिस विभाग में कांस्टेबल पद पर तैनात सुधीर केसला ने बताया कि शुक्रवार दोपहर में उनकी बच्ची बिस्कुट खा रही थी। इसी दौरान एक बिस्कुट में कांच का टुकड़ा आ गया। गनीमत रही कि परिजनों ने वह कांच का टुकड़ा देख लिया, नहीं तो कांच का टुकड़ा बिस्कुट के साथ बच्ची के पेट में जा सकता था। सुधीर ने कहा कि इस संबंध में कई बार कंपनी के अधिकारियों से संपर्क किया लेकिन वह मामले से पल्ला झाड़ते रहे। कंपनी की ओर से गैर जिम्मेदार बयान मिलने से नाराज परिजन अब उपभोक्ता फोरम में शिकायत करने की तैयारी कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments