Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डमॉल में दुकान बेचने के नाम पर ठग लिए 41 लाख रुपये

मॉल में दुकान बेचने के नाम पर ठग लिए 41 लाख रुपये

मॉल में दुकान बेचने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 41 लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर तीन कंपनियों के चार निदेशकों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। राजपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र चौहान ने बताया कि अनित कुमार सिंह निवासी आवास विकास रुद्रपुर जिला ऊधमसिंह नगर ने मामले में शिकायत की है। अनित कुमार ने बताया कि उन्होंने अमित खनेजा, सुमित खनेजा, आशीष सेठी और सतीष कुमार अरोड़ा के साथ जीआईपी मॉल में दुकान खरीदने के लिए 2015 में अनुबंध किया था।
आरोपी एमएनटी बिल्डकॉन, शारदा टूर एंड ट्रैवल्स और कूल ब्रीज कंपनी के निदेशक हैं। उनकी सेल्स टीम ने पीड़ित को बताया था कि वह सहस्रधारा रोड पर जीआईपी शॉपिंग मॉल बना रहे हैं। उन्होंने मासिक किस्त के हिसाब से रकम लेते हुए तीन साल में दुकान उनके सुपुर्द करने की डील की। पीड़ित का आरोप है कि उन्होंने 41.55 लाख रुपये का भुगतान किया। इसके बाद मौके पर न तो मॉल बना और ना ही आरोपियों ने उनकी रकम लौटाई। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments