Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डदर्शन कर लौट रहे राजस्थान के यात्रियों की बस पुश्ते पर अटकी,...

दर्शन कर लौट रहे राजस्थान के यात्रियों की बस पुश्ते पर अटकी, डरावना मंजर देख मची चीख-पुकार

बदरीनाथ के दर्शन कर लौट रहे राजस्थान के यात्रियों की बस अनियंत्रित होकर पुश्ते पर लटक गई। बस में 28 यात्री सवार थे। गनीमत रही बस पुश्ते पर लटक गई और खाई में गिरने से बच गई। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था शनिवार को राजस्थान के यात्री बदरीनाथ के दर्शन कर लौट रहे थे कि लामबगड़ से आगे जेपी बैराज के पास यात्रियों की बस ओवरटेक करने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पुश्ते को तोड़ते हुए आधे पुश्ते पर लटक गई। इससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। जहां हादसा हुआ वहां हाईवे चौड़ीकरण के तहत पुलिया निर्माण का काम चल रहा है। सूचना पर गोविंदघाट थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। उसके बाद बस को क्रेन की मदद से सड़क तक लाया गया। इसके बाद यात्री उसी बस से अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments