Tuesday, March 17, 2026
Homeउत्तराखण्डबदरीनाथ हाईवे पिनौला व टैयापुल के पास मलबा आने से बंद, केदारनाथ...

बदरीनाथ हाईवे पिनौला व टैयापुल के पास मलबा आने से बंद, केदारनाथ में मौसम खुला

बदरीनाथ हाईवे रविवार सुबह चमोली बाजार के समीप बाजपुल चाडा पिनौला व टैयापुल के पास भारी मात्रा में मलबा आने से बंद हो गया। जिससे बदरीनाथ धाम की यात्रा अभी रुकी हुई है। इसके चलते यात्रा वाहनों की आवाजाही नंदप्रयाग-सेकोट-कोठियालसेन सड़क से की जा रही है। इस सड़क पर बार-बार जाम लग रहा है, जिससे तीर्थयात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रास्ता बंद होने से हाईवे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है।
केदारनाथ में मौसम खुला
केदारनाथ धाम में सुबह घने बादल छाए हुए थे। वहीं, दिन चढ़ने के साथ ही धाम में मौसम खुल गया। जिसके बाद मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। बता दें कि खराब मौसम को देखते हुए शासन की ओर से 25 से 30 अप्रैल तक केदारनाथ यात्रा के पंजीकरण पर रोक लगा दी गई थी। मौसम साफ न होने से शासन ने पंजीकरण पर लगी इस रोक को तीन मई तक बढ़ा दिया है।
गंगोत्री-यमुनोत्री में छाए बादल
गंगोत्री व यमुनोत्री धाम सहित निचलते इलाकों में हल्के बादल छाए हुए हैं। वहीं, दोनों धामों की यात्रा सुचारू ढंग से संचालित है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments