Saturday, November 7, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डचमकना में समस्याएं सुनने लोगों के द्वार पहुंची सरकार

चमकना में समस्याएं सुनने लोगों के द्वार पहुंची सरकार

मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट विकासखंड के चमकना में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत अधिकारी लोगों की समस्याएं सुनने पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने पेयजल, बिजली, सड़क, मनरेगा का भुगतान न होने की समस्याएं उठाईं। अधिकारियों ने उन्हें जल्द समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। चमकना के तड़ी टुकनोली में आयोजित कार्यक्रम में 22 समस्याएं दर्ज हुईं। ग्रामीणों ने पेयजल की समस्या का निराकरण करने की मांग की। 10 से अधिक किसानों ने कहा कि उन्हें लंबे समय से किसान सम्मान निधि का भुगतान नहीं हुआ है। मनरेगा मजदूरों ने मजदूरी का भुगतान न होने की बात कही। गांव को जोड़ने के लिए सड़क निर्माण की मांग ग्रामीणों ने की। तहसीलदार दिलीप सिंह ने ग्रामीणों को जल्द समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर पूर्ति, ग्राम विकास, पशुपालन, उद्यान सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments