Saturday, November 7, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डमांस की दुकानों पर मारा छापा, लगाया गया जुर्माना

मांस की दुकानों पर मारा छापा, लगाया गया जुर्माना

बहादराबाद। पुलिस ने कई इलाकों में मांस की दुकानों पर छापा मार 15 की दुकानों पर अनियमितताएं मिलने पर डेढ़ लाख रुपये के जुर्माने की कार्रवाई की। रविवार को शांतरशाह चौकी के बढेड़ी राजपूताना और भारापुर भौरी, मरगूबपुर आदि क्षेत्र में मांस की 15 दुकानों पर पुलिस ने छापा मारा। दुकानों में तमाम खामियां सामने आईं। इसके बाद पुलिस ने प्रत्येक दुकानदार पर जुर्माने की कार्रवाई की। कुल डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि सभी मांस की दुकान के मालिकों को दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही माल के लाने और ले जाने की जानकारी रजिस्टर में दर्ज करने और बिना लाइसेंस के कोई भी दुकान नहीं चलाने की हिदायत दी गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments