Saturday, November 7, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डआधार कार्ड नहीं बनने से नाराज पंचायत प्रतिनिधियों ने दिया धरना

आधार कार्ड नहीं बनने से नाराज पंचायत प्रतिनिधियों ने दिया धरना

द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। विकासखंड में आधार कार्ड नहीं बनने से ग्रामीणों और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों में आक्रोश है। ब्लाक प्रमुख दीपक किरौला के नेतृत्व में पंचायत प्रतिनिधियों ने तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया और बाद में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत को ज्ञापन भेजा। कहा कि बार बार शिकायत के बावजूद आधार कार्ड बनाने शुरू नहीं किए गए हैं। लोगों को कार्ड बनाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आधार कार्ड नहीं बनने का मामला पूर्व में ब्लॉक प्रमुख दीपक किरौला ने उठाया था। उन्होंने संबंधित विभागों को चेतावनी दी थी कि यदि शीघ्र आधार कार्ड बनने शुरू नहीं हुए तो वह आंदोलन करेंगे।
कोई सार्थक कार्रवाई नहीं होने से नाराज पंचायत प्रतिनिधियों ने ब्लाक प्रमुख के नेतृत्व में यहां तहसील में धरना दिया। इस दौरान शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। वक्ताओं ने कहा कि आधार कार्ड नहीं बनने से लोग परेशान हैं। तत्काल द्वाराहाट में आधार केंद्र सुचारु नहीं होने पर ग्रामीणों को साथ लेकर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई। ब्लाॅक प्रमुख दीपक किरौला के साथ नट्टगुल्ली प्रधान गणेश चंद्र आगरी, धन्यारी प्रधान प्रकाश अधिकारी, बसेरा के खीम पुरी, ऐराड़ी के गोविंद सिंह ऐरड़ा, किरोली के गिरधर सिंह, मेल्टा के प्रमोद जोशी, नौलाकोट प्रधान रमेश बोरा, हेम मठपाल, धन सिंह, जगत रौतेला, कमल साह आदि शामिल थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments