Sunday, October 25, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डहरक सिंह रावत BJP पर जमकर बरसेंगे, CM धामी की विधानसभा सीट...

हरक सिंह रावत BJP पर जमकर बरसेंगे, CM धामी की विधानसभा सीट खटीमा में संभालेंगे मोर्चा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी भुवन कापड़ी के समर्थन में पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत सक्रिय होने जा रहे हैं। डॉ.रावत मंगलवार को खटीमा विधानसभा क्षेत्र के चकरपुर और बिगराबाग गांव में जनता को संबोधित करेंगे। कांग्रेस प्रत्याशी कापड़ी ने कहा कि पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ.रावत 11 बजे वन चेतना मैदान चकरपुर और 12.30 बजे बिगराबाग स्थित आनंद राणा मैरिज हॉल में आम सभा को संबोधित करेंगे।
कांग्रेस में वापसी के बाद हरक की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं को कांग्रेस ने लैंसडौन से पार्टी प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस हरक का इस्तेमाल स्टार प्रचारक के तौर पर करना चाहती है। हरक स्वयं भी कह चुके हैं कि वह उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए काम करेंगे। मंगलवार को सीएम धामी की खटीमा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कापड़ी के पक्ष में प्रचार करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments