Wednesday, November 4, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डमसूरी पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, अकादमी के कार्यक्रम में होंगे शामिल

मसूरी पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, अकादमी के कार्यक्रम में होंगे शामिल

देहरादून: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को देहरादून पहुंचे। वह दोपहर करीब सवा तीन बजे विस्तारा एयर लाइन्स की फ्लाइट से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने पूर्व राष्ट्रपति कोविंद का स्वागत किया। इसके बाद वे मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री अकादमी के लिए रवाना हो गए।

अकादमी पहुंचने पर निदेशक श्रीनिवास आरण् कटिकिथाला ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने अकादमी परिसर का भ्रमण कर निदेशक से जानकारियां ली। साथ ही प्रशिक्षु अधिकारियों से बातचीत भी की। पूर्व राष्ट्रपति व राज्यपाल 9 मई मंगलवार को अकादमी में होने वाले कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments