Monday, November 2, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री ने दिया पत्रकार कल्याण कोष व सम्मान पेंशन योजना समिति के...

मुख्यमंत्री ने दिया पत्रकार कल्याण कोष व सम्मान पेंशन योजना समिति के प्रस्ताव को अनुमोदन

मृतक 09 पत्रकारों के आश्रितों को पत्रकार कल्याण कोष से कुल 45 लाख रूपये की आर्थिक सहायता का दिया गया अनुमोदन। गम्भीर रोग से ग्रस्त 5 पत्रकारों को कुल 20 लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के प्रस्ताव को भी दिया गया अनुमोदन। एक पत्रकार को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 72293 रूपये के प्रस्ताव को भी मुख्यमंत्री ने दिया अनुमोदन।‘‘मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना’’ के तहत 03 प्रकरणों पर पेंशन अनुमन्य किये जाने के प्रस्ताव को भी मुख्यमंत्री ने दिया अनुमोदन। 29 अप्रैल 2023 को आयोजित समिति की बैठक के प्रस्तावों पर मुख्यमंत्री ने दिया अनुमोदन।

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकारों एवं उनके आश्रितों को आर्थिक सहायता हेतु पत्रकार कल्याण कोष एवं मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना को लेकर आयोजित समिति के प्रस्ताव को अनुमोदन दिया है।

बीते 29 अप्रैल को समिति की बैठक के दौरान उत्तराखण्ड संकटाग्रस्त पत्रकारों एवं उनके आश्रितों के लिए पत्रकार कल्याण कोष से प्राप्त आवेदन प्रकरणों पर समिति द्वारा मृतक 9 पत्रकारों के आश्रितों कुल 45 लाख रूपये की आर्थिक सहायता जिसमें प्रत्येक आश्रित परिवार को 5-5 लाख रूपये की आर्थिक सहायता देने के प्रस्ताव पर सहमति बनी थी, जिस पर मुख्यमंत्री ने अनुमोदन दिया है। गम्भीर एवं असाध्य रोग से ग्रस्त पत्रकारों के चिकित्सा उपचार के लिए 5 पत्रकारों को कुल 20 लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने एवं एक प्रकरण को मुख्यमंत्री राहत कोष से 72293 रूपये की आर्थिक सहायता देने के प्रस्ताव पर भी सहमति बनी थी, जिस पर मुख्यमंत्री ने अनुमोदन दिया है।

‘‘मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना’’ के अन्तर्गत निर्धारित अहर्ता व पात्रता पूर्ण करने वाले 3 प्रकरणों पर पेंशन अनुमन्य किये जाने के प्रस्ताव पर समिति की सहमती बनी, जिस पर भी मुख्यमंत्री ने अनुमोदन दिया है। समिति द्वारा नियामवली में उल्लिखित प्राविधानों के अन्तर्गत 6 प्रकरणों को अपूर्ण पाया गया। जिनके सबंध में पुनः एक बार अभिलेख प्रस्तुत करने का अवसर दिये जाने का सुझाव दिया गया। यदि आवेदकों द्वारा अभिलेख उपलब्ध कराये जाते हैं, तो इन प्रकरणों को आगामी बैठक में प्रस्तुत करने की सहमति बनी।

समिति की बैठक में महानिदेशक सूचना. सदस्य सचिव, पत्रकार कल्याण कोष समिति बंशीधर तिवारी, अपर निदेशक सूचना व सदस्य, आशिष त्रिपाठी, पत्रकार कल्याण कोष समिति, रमेश पहाड़ी, सदस्य पत्रकार कल्याण कोष समिति, त्रिलोक चन्द्र भट्ट, सदस्य पत्रकार कल्याण कोष समिति, बीना उपाध्याय, सदस्य पत्रकार कल्याण कोष समिति, सहायक लेखाकर राकेश कुमार धीवान उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments