Tuesday, October 27, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डनेतागिरी छोड़कर पढ़ाई पर ध्यान दें शिक्षक: तिवारी

नेतागिरी छोड़कर पढ़ाई पर ध्यान दें शिक्षक: तिवारी

देहरादून: बोर्ड के परिणामों में अटल उत्कृष्ट स्कूलों के खराब परिणाम पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने अफसरों की जमकर क्लास लगाई। छुट्टी के बावजूद महानिदेशक ने निदेशालय में अफसरों के साथ बैठक कर परिणाम की समीक्षा करते हुए सख्त निर्देश जारी करे।

जानकारी के अनुसार, बैठक में डीजी ने स्पष्ट कहा कि मास्टर अखबारों में बयानबाजी के बजाय पठन-पाठन पर अपना ध्यान केंद्रित करें। तिवारी ने कहा कि जिन विद्यालय में 50 प्रतिशत से भी कम रिजल्ट रहा है उनके प्रिंसिपल को प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी।

बैठक में यह भी निकलकर सामने आया कि सुगम वाले स्कूलों की परफॉर्मेंस ज्यादा खराब रही है। महानिदेशक ने कहा कि रिजल्ट सुधार में किसी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी। कहा कि जिन बच्चों की जुलाई में कंपार्टमेंट आयी है वे सभी स्कूल इन बच्चों की पढ़ाई के लिए खुले रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments