Friday, November 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डकाबीना मंत्री परिवार समेत पैदल यमुनोत्री धाम के लिए हुई रवाना

काबीना मंत्री परिवार समेत पैदल यमुनोत्री धाम के लिए हुई रवाना

देहरादून: मौसम साफ होने से यात्रियों में भारी उत्साह बना हुआ है। वहीं इसी बीच कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा पर हैं। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह वह सपरिवार पैदल यमुनोत्री धाम की यात्रा के लिए रवाना हुईं। मां यमुना के दर्शन करने के बाद वह उत्तरकाशी के लिए रवाना होंगी और वहीं, रात्रि विश्राम कर गुरुवार को गंगोत्री धाम में मां गंगा के दर्शन करेंगी। केदारनाथ में मौसम साफ बना हुआ है। साथ ही धाम में तीर्थयात्रियों की लगातार भीड़ उमड़ रही है। आज सुबह 8 बजे तक सोनप्रयाग से केदारनाथ के लिए 7454 यात्रियों ने प्रस्थान किया। मंगलवार को धाम में 21526 भक्तों ने दर्शन किए थे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments