Tuesday, October 27, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeपर्यटनस्वास्थ्य समस्याएं श्रद्धालुओं की यात्रा में नहीं बनेगी रूकावट

स्वास्थ्य समस्याएं श्रद्धालुओं की यात्रा में नहीं बनेगी रूकावट

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम में दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने एक जरुरी सूचना साझा की है I जिसके अंतर्गत यात्रा में किसी श्रद्धालु को अगर स्वास्थ्य से संबंधित किसी प्रकार की परेशानी आती है तो उसका तत्परता से उपचार किया जायेगा I

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एचसीएस मार्तोलिया ने बताया कि केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं में यदि किसी का स्वास्थ्य खराब हो जाता है तो स्वास्थ्य विभाग द्वारा तत्परता से स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए उपचार किया जा रहा है जिसके लिए यात्रा मार्ग से केदारनाथ धाम तक चिकित्सकों की तैनाती की गई है। चिकित्सकों द्वारा ओपीडी के माध्यम से श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को आकस्मिक एवं ओपीडी सहित 1768( केवल ओ०पी०डी० 1482 ) श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार कराया गया, जिसमें (ओ०पी०डी० में 1120 पुरुष तथा 362 महिलाएं ) शामिल हैं तथा अब तक ओपीडी एवं आकस्मिक सुविधाओं सहित 53276 तथा केवल ओपीडी के माध्यम 46427 से श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया है I जिसमें 38403 पुरुष तथा 8024 महिलाएं शामिल हैं। वहीं आज 35 यात्रियों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराया गया। बताया कि अब तक कुल 1432 यात्रियों को ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध कराई जा चुकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments