Saturday, October 24, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डजानिए कैसा रहेगा उत्‍तराखंड का मौसम, कहां होगी बारिश और बर्फबारी; यहां...

जानिए कैसा रहेगा उत्‍तराखंड का मौसम, कहां होगी बारिश और बर्फबारी; यहां पढ़ें पूरी डिटेल

उत्तराखंड में बुधवार को मौसम ने करवट बदली और सुबह से ही प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बादलों ने डेरा डाल लिया। चारधाम समेत तमाम चोटियों पर हिमपात के दो से तीन दौर हुए। जबकि, निचले इलाकों में भी कई दौर की बारिश दर्ज की गई। मसूरी और धनोल्टी के आसपास की पहाड़ि‍यों पर सीजन का छठा हिमपात हुआ। मसूरी-चंबा मार्ग भी हिमपात के कारण बंद होता रहा। उधर, कुमाऊं के दोपहर बाद नैनीताल शहर में करीब आधा घंटा ऊंचाई वाले इलाकों में जोरदार बर्फबारी हुई। वहीं पर्यटक स्थल रानीखेत व द्वाराहाट की ऊंची चोटियों पर फिर हिमपात होने से वहां पारा शून्य डिग्री के आसपास पहुंच गया है। पिथौरागढ़ जिले में ऊंची चोटियों के अलावा मुनस्यारी में फिर हिमपात हुआ है।
जानिए मौसम का पूर्वानुमान
10 फरवरी: उत्तराखंड के ज्यादातर इलाकों में आंशिक से लेकर पूर्ण रूप से बादल छाये रह सकते हैं। कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।
11 फरवरी: उत्तराखंड के ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क रह सकता है। कहीं-कहीं आंशिक बादल छाने के आसार हैं।
12 फरवरी: उत्तराखंड के ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क रह सकता है। कहीं-कहीं आंशिक बादल छाने के आसार हैं।
13 फरवरी: ताजा पश्चिमी विक्षोभ के देर रात तक उत्तराखंड में दस्तक देने की आशंका है। जिससे ज्यादातर इलाकों में बादल विकसित हो सकते हैं।
14 फरवरी: प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बादल छाये रहने की आशंका है। पहाड़ों में 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्का हिमपात, मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments