Tuesday, November 3, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डकैंट का नेता नहीं, बेटा लड़ रहा चुनाव : रावत

कैंट का नेता नहीं, बेटा लड़ रहा चुनाव : रावत

देहरादून। कैंट विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी दिनेश रावत ने मित्रलोक कॉलोनी, इंद्रानगर, पटेलनगर और सीमाद्वार में जनसभाएं कर वोट मांगें। उन्होंने कहा कि कैंट का नेता नहीं, बल्कि बेटा चुनाव लड़ रहा है। जब भी कैंट के लोगों को मेरी जरूरत हुई, मैं उनकी मदद के लिए आगे आया हूं। कहा कि क्षेत्र की जनता का उनको भरपूर प्यार मिल रहा है। दावा किया है कि रिटायर आईएएस सुरेंद्र सिंह पांगती, राज्य आंदोलनकारी सुशील बलूनी, सुशील ध्यानी और पूर्व सैनिक पीसी थपलियाल ने भी उनको समर्थन दिया है। इस मौके पर सुलोचना भट्ट, अलका पांडेय, बलवीर सिंह चौहान, हिम्मत सिंह भंडारी, प्रदीप उनियाल, सरोज निराला, कमला भट्ट, अतुल परमार, आशीष निराला, अनिल डंगवाल, अनिल सुंदरियाल, शेर सिंह राणा, विक्रम सिंह असवाल आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments