Tuesday, November 3, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeअपराध25 लाख की साइबर धोखाधड़ी में बिहार दो आरोपी दबोचे

25 लाख की साइबर धोखाधड़ी में बिहार दो आरोपी दबोचे

बैंक कस्टमर केयर अधिकारी बनकर 25 लाख रुपये हड़पने के दो आरोपी एसटीएफ ने बिहार से गिरफ्तार किए हैं। आरोपियों ने चमोली जिला निवासी व्यक्ति को लोन दिलाने का झांसा देकर चूना लगाया। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मदन सिंह फर्सवाण निवासी चमोली ने लोन लेने के लिए गूगल पर बजाज कंपनी के कस्टमर केयर का नंबर सर्च किया। वहां से मिले नंबर पर बात की। इस दौरान उसने लोन दिलाने में मदद का झांसा देकर पीड़ित से दस्तावेज लिए। इसके बाद प्रोसेसिंग फीस, ईएमआई शुल्क समेत अन्य बहाने पीड़ित से अलग-अलग ट्रांजेक्शन में कुल 25 लाख रुपये जमा करवा लिए। इसके बाद भी पीड़ित से और रकम मांगी गई। उन्होंने तब साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में तहरीर दी। तहरीर पर बीते साल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। इसकी जांच इंस्पेक्टर विकास भारद्वाज को सौंपी गई। जांच में पता लगा कि धोखाधड़ी से जमा कराई रकम की निकासी बिहार, पश्चिम बंगाल आदि स्थानों पर निकाली गई। टीम ने बिहार के पांची में दबिश देकर आरोपी नवीन कुमार महतो पुत्र विश्नुदेव महतो और मंटू कुमार दोनों निवासी पांची, थाना शेखुपुरा सराय, जिला शेखपुरा, बिहार को गिरफ्तार किया। आरोपियों से पूछताछ में पता लगा कि यह गिरोह फर्जी आईडी पर सिम कार्ड लेकर उसके नंबर इंटरनेट पर कस्टमर केयर के रूप में अपलोड कर देते हैं। इसके बाद लोग संपर्क करते हैं तो उन्हें चूना लगा देते हैं। आरोपियों से तीन मोबाइल फोन और छह सिम कार्ड बरामद हुए। आरोपियों से 32 हजार रुपये नगदी भी मिली है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments