Saturday, October 24, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डअच्छी खबर : उत्तराखंड में मतदान के दिन साफ रहेगा मौसम, मैदानी...

अच्छी खबर : उत्तराखंड में मतदान के दिन साफ रहेगा मौसम, मैदानी इलाकों में रहेगी यह दिक्कत

उत्तराखंड में मतदान के दिन 14 फरवरी तक मौसम साफ और खुशनुमा रहने की उम्मीद है। जबकि, 14 फरवरी के बाद बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि शुक्रवार को राज्य में मौसम साफ रहेगा। ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार जिले के कुछ भागों में कोहरा छाए रहने की संभावना है। 12 को भी मैदानी क्षेत्रों में सुबह व शाम को कोहरा और धुंध छाई रहेगी। 13 और 14 को मौसम साफ रहेगा। 14 के बाद अगले दो दिन राज्य में कुछ जगह हल्की बारिश की संभावना है।
10222 पार्टियां मतदान से एक दिन पहले रवाना होंगी
इसके बाद सर्वाधिक 10222 पार्टियां मतदान से एक दिन पहले ही रवाना होंगी। मतदान के बाद इसी क्रम में पोलिंग पार्टियों की वापसी भी होगी। इस बीच बुजुर्ग और दिव्यांग जनों के लिए उपलब्ध पोस्टल बैलेट से मतदान का काम लगभग पूरा हो गया है। इस श्रेणी में अब तक 80 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज हो चुका है। शत प्रतिशत सैन्य मतदाताओं को भी पोस्टल बैलेट पेपर पहुंचा दिए गए हैं।
आज रवाना होंगी 35 पोलिंग पार्टियां
देहरादून। उत्तराखंड में मतदान की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। शुक्रवार से दूरस्थ मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू हो जाएगी। प्रदेश में कई मतदान केंद्रों तक पहुंचने के लिए पोलिंग पार्टियों को 10 से 20 किमी तक पैदल चलना पड़ता है। मतदान केंद्र की जिला मुख्यालय और पैदल दूरी के अनुसार ही निर्वाचन आयोग पोलिंग पार्टियों की रवानगी करता है। इसी क्रम में प्रदेश के दूरस्थ 35 मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां शुक्रवार को ही रवाना हो जाएंगी। उक्त पार्टियां एक-दो दिन का पड़ाव आधे रास्ते में करेंगी। जबकि 1442 मतदान पार्टियां शनिवार को रवाना होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments