Sunday, November 1, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डमां के पास अस्पताल गए रिटायर सैन्यकर्मी के घर में चोरी

मां के पास अस्पताल गए रिटायर सैन्यकर्मी के घर में चोरी

अस्पताल में भर्ती मां की देखभाल को गए रिटायर सैन्य कर्मचारी का घर चोरों ने खंगाल दिया। घर के कमरों के ताले और लॉकर तोड़कर चोर अंदर से नगदी और कीमती गहने चुरा ले गए। चोरी को लेकर पीड़ित ने बालावाला चौकी में तहरीर दी। रिटायर सैन्य कर्मचारी गणेश चंद्र ध्यानी ने कुछ महीने पहले ही तुनवाला में मकान बनाया है। हाल में उनकी मां बीमार हैं। उनका पटेलनगर स्थित निजी अस्तपाल में उपचार चल रहा है। गुरुवार रात वह घर का ताला लगाकर मां के पास अस्पताल चले गए। शुक्रवार सुबह वापस पहुंचे। बाउंड्री वॉल के गेट का ताला खोलकर अंदर पहुंचे तो अंदर के ताले टूटे थे। कमरों में देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। चोर अंदर से नगदी, सोने का हार, मंगलसूत्र, लॉकेट समेत अन्य गहने चुरा ले गए। इसे लेकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जरूरी साक्ष्य जुटाए। पीड़ित ने बालावाला चौकी में तहरीर दी। चौकी इंचार्ज राजीव धारीवाल ने बताया कि पुलिस जांच कर चोरों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments