Friday, November 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeराजनीतिमहिला अपराधों को लेकर कांग्रेस ने रखा  उपवास

महिला अपराधों को लेकर कांग्रेस ने रखा  उपवास

नैनीताल। उत्तराखंड में बढ़ते महिला अपराधों को लेकर रक्षाबंधन के दिन हल्द्वानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौन उपवास रखा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अम्बेडकर पार्क में मौन उपवास रखा।
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और विधायक सुमित हृदयेश ने पहले बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया उसके बाद वह उपवास पर बैठ गये। उपवास के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने भाजपा सरकार के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में महिलाओं के साथ लगातार अपराध बढ़ रहे है। उन्होने कहा कि प्रदेश की राजधानी देहरादून में ही बेटियां सुरक्षित नहीं है जिस तरह से आईएसबीटी के पास नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप की घटना हुई है उससे प्रदेश की कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। कानून व्यवस्था पूरी तरह खत्म हो गयी है प्रदेश का कोई ऐसा जनपद नहीं है जहां रोजाना महिलाओं के साथ रेप और अत्याचार जैसी घटनाएं न हो रही हो, गैरसेंण में होने वाले विधानसभा सत्र में कांग्रेस प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सदन में आवाज उठाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments