Sunday, October 25, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डडब्ल्यूएचओ ने फिर चेताया: खत्म नहीं हुई है महामारी, आ सकते हैं...

डब्ल्यूएचओ ने फिर चेताया: खत्म नहीं हुई है महामारी, आ सकते हैं कोविड-19 के चिंताजनक वैरिएंट

कोरोना महामारी को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने फिर चेताया है। उसने साफ शब्दों में कहा है कि महामारी अभी खत्म नहीं हुई है। कोविड-19 के कई और चिंताजनक वैरिएंट आ सकते हैं। संगठन की मुख्य वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन ने भविष्य में आने वाले कोरोना वायरस के वैरिएंट्स आफ कंसर्न को लेकर आगाह किया है। उन्होंने कहा कि हम देख चुके हैं कि वायरस अपने रूप बदलते रहा है। यह नए नए रूपों व स्वरूपों में सामने आता रहा है, इसलिए कोरोना के नए वैरिएंट की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। स्वामीनाथन इन दिनों महामारी का हाल जानने के लिए दक्षिण अफ्रीका दौरे पर है
तकनीकी प्रमुख करखोव ने भी चेताया था
इससे पूर्व डब्ल्यूएचओ की तकनीकी प्रमुख मारिया वैन करखोव ने कहा था कि ओमिक्रॉन कोरोना का अंतिम स्वरूप नहीं है। कोरोना के नए स्वरूप आ सकते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ओमिक्रॉन के चार अन्य स्वरूपों का पीछा कर रहा है। ओमिक्रॉन के बारे में हम बहुत कुछ जानते हैं, लेकिन सब कुछ नहीं जानते हैं। वैरिएंट्स के बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है। इसमें बदलाव की बहुत गुंजाइश है। चूंकि यह बहुत तेजी से फैलता है, इसलिए इसके नए रूप आने की संभावना भी कायम है। इसलिए हमें टीकाकरण तेज करना होगा। नवंबर 2021 में बी.1.1529 ओमिक्रॉन वैरिएंट सामने आया था। इसके बाद से बीए.1, बीए.1.1, बीए.2 और बीए.3 आ चुके हैं। ये सब ओमिक्रॉन के दायरे में हैं। वैन करखोव ने कहा कि बीए.2 वैरिएंट बीए.1 की तुलना में ज्यादा संक्रामक है। ऐसे में आशंका है कि विश्व के अन्य हिस्सों में भी यह मिले। मंगलवार को जारी डब्ल्यूएचओ की साप्ताहिक महामारी रिपोर्ट के अनुसार ओमिक्रॉन तेजी से फैल रहा है। यह कोरोना के 97 फीसदी नए मामलों में पाया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments