Saturday, October 24, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डदून में अमित शाह, कहा- यूपी में दूसरी पार्टियों का सूपड़ा साफ,...

दून में अमित शाह, कहा- यूपी में दूसरी पार्टियों का सूपड़ा साफ, यहां भी खिलेगा कमल

चुनाव प्रचार को धार देने के लिए गृहमंत्री अमित शाह देहरादून के रायपुर में जनसभा को संबोधित करने पहुंच गए हैं। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले देरी से पहुंचने के लिए लोगों से माफी मांगी। कहा कि मौसम के कारण देरी हुई है। शाह ने कहा कि मैं तो गुजरात से आता हूं। वहां एक भी घर ऐसा नहीं होगा जो देवभूमि न आया होगा। वहां के लोग पीतल की लुटिया में गंगोत्री से जल न लेकर गया हो। देवभूमि की बात याद आते ही छोटे से छोटे बच्चे को चारधाम और हेमकुंड साहिब याद आ जाता है।जब भी देश की सुरक्षा की बात आती है। किसी भी सीमा पर चले जाओ, उत्तराखंड और पंजाब से बेटे जाकर माँ भारत की सेवा करते हैं। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि यूपी में दूसरी पार्टियों का सूपड़ा साफ होगा और यहां भी कमल खिलेगा। गृहमंत्री अमित शाह उत्तराखंड में अन्य स्थानों पर जनसभाएं करेंगे। भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पूरे जोर-शोर के साथ चुनाव प्रचार में जुटी है। आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। ऐसे में स्टार प्रचारकों की जनसभाओं का सिलसिला दिनभर जारी रहेगा। इसके बाद वे हरिद्वार में गंगा पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम को देहरादून जिले की रायपुर और सहसुपर विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। उनके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह यमकेश्वर, सल्ट व रामनगर में सभाओं को संबोधित करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments