Friday, November 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeअपराधपति ने तमंचे से फायर कर की पत्नी की हत्या,आरोपी फरार

पति ने तमंचे से फायर कर की पत्नी की हत्या,आरोपी फरार

रुद्रप्रयाग। शनिवार दोपहर जिले में एक सनसनी फैलाने वाली वारदात हो गयी। जिला मुख्यालय से लगे अमसारी में एक व्यक्ति ने तमंचे से फायर कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी, घटना के बाद से फरार है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार आरोपी पति की तलाश की जा रही है।
बताया जा रहा है कि महिला रुद्रप्रयाग में अपनी मा की सहेली के घर पर रह रही थी। शनिवार को उसका पति वहां पहुंचा और अपनी पत्नी को गोली मार दी। रुद्रप्रयाग में गोली मारकर हत्या की यह पहली वारदात है। मृतका का ससुराल दिल्ली है। बताया जा रहा कि वह 15 दिन पूर्व रुद्रप्रयाग पहुंची थी।मृतका की मां, बसुकेदार अस्पताल में सफाई कर्मचारी तैनात है। जिस कारण वह अपनी मां की सहेली के घर पर किराए पर रह रही थी। बताया जा रहा कि शनिवार को महिला का पति पहुंचा। इस दौरान महिला ने नाश्ता भी बनाया। इसके बाद संभवतः दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी। दोपहर करीब 12.30 महिला के पति ने उस पर तमंचे से फायर कर दी। तब, महिला किचन में थी। उसके बाद उसका पति मौेके से फरार हो गया। इस मामले में पुलिस आरोपी की तलाश करने के साथ ही पूरे प्रकरण की पड़़ताल करने में  जुट गयी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments